CBSE , CISCE Class 12 Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा को कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दी गई है।

प्रधानमंत्री के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं का रद्द करने का फैसला सरकार ने लिया है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने इस बार 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी है। इससे पहले सरकार ने दसवीं की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया था। वैक्सीनेशन का कार्य सही तरीके से या 18 से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन न लग पाने के कारण केंद्र सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। कई राज्यों के शिक्षा मंत्री लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा रहे थे। इसी दबाव के बढ़ते प्रधानमंत्री ने सभी शिक्षा मंत्रियों के साथ 12वीं की परीक्षाओं पर बैठक की और अंत में 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला सरकार ने लिया।
