फिरोज़पुर झिरका
मेवात के फिरोज़पुर झिरका उपमंडल के गांव रनियाला फिरोज़पुर में बच्चों में हुए झगड़े को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले।।। बता दे की कल शाम रनियाला में दो गुटों में हुए आपसी विवाद ने खतरनाक रूप धारण कर लिया जिसमे तीन लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से अल आफिया हॉस्पिटल मंडीखेड़ा में भर्ती कराया गया जहां मुहुरखान नामक बुजुर्ग की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
पीड़ितों ने बताया कि वो शाम को अपनी दुकान पर आराम से बैठे हुए थे तभी वहा कुछ लोग लाठी और डंडे लेकर पहुंचे और बच्चों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। यह सब देख रहे उनके बड़े ने जब उसका विरोधी किया तो उसे भी वही पर बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद जब इसकी खबर पीड़ित पक्ष के घर वालो को लगी तो वो मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से कई लोग हथियार लेकर बैठे हुए थे और सभी घरवालों पर हमला बोल दिया जिसमे एक बुजुर्ग को भयंकर चोटे आई है।।
पीड़ित पक्ष ने अपना मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके फिरोजपुर झिरका थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने भी पीड़ितों को उचित कार्यवाही आ आश्वासन देकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।।


























