Jan 26, 2020 (रनियाला फिरोजपुर)
सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रनियाला फिरोजपुर में 71 वां गणतंत्र दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया, मुख्य अतिथि के रूप में सबसे एजुकेटेड लड़की पूजा व ताहिरा जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण के पश्चात संस्थान की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण के कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इससे पहले भी गांव की बेटी सहरूनी पुत्री कमरू भी कर चुकी हैं ध्वजारोहण।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य द्वारा अपने भाषण में संस्थान की नई उपलब्धियां बताई एवं भविष्य में संस्थान हित में होने वाले कार्य की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। संस्थान में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं देश भक्ति गीत गाए गए।
सरपंच ने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया,शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लिया गया।




