सीबीएसई 30 जून के बाद जारी करेगा 10वीं का परिणाम।।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
(सीबीएसई) 10वीं कक्षा का
परीक्षा परिणाम 30 जून के बाद
जारी करेगा। पहले इसे 20 जून
तक जारी करने की तैयारी थी,
लेकिन कोरोना संकट से उत्पन्न
परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने
वेबसाइट पर अंक अपलोड करने
की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब
स्कूल आंतरिक मूल्यांकन के 20
अंक और मूल्यांकन कमेटी के 80
में से तय किए जाने वाले अंकों को
30 जून तक अपलोड कर सकेंगे।
